मोदी, शाह, नड्डा, जयराम, धूमल व शांता स्टार प्रचारक

Lok Sabha Election 2019 लोकसभा चुनाव में मिशन रिपीट करने के लिए भाजपा राज्य के हर घर में दस्तक देगी। पार्टी चारों संसदीय क्षेत्रों में 400 चुनावी रैलियां करेगी। हर संसदीय क्षेत्र में छोटी-बड़ी 100 चुनावी सभाएं होंगी। चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक तय हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों में सुषमा स्वराज,राजनाथ सिंह व अरुण जेटली सहित कई नेता प्रचार के लिए आएंगे। चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए महिला व युवा मोर्चा, किसान मोर्चा व अन्य अग्रणी संगठनों की बैठकें भी होंगी। बद्दी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होने के बाद शिमला में वीरवार को चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होगी। इसमें चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश के सभी 256 जिला परिषद वार्डों में अप्रैल के अंत तक रैलियां होंगी। भाजपा मोर्चों व अन्य अग्रणी संगठनों की बैठकों का आयोजन होगा।

कांग्रेस बेवजह लगा रही आरोप : सती

मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश भाजपा सरकार के डेढ़ साल के सफल कार्यकाल को भी जनता के सामने रखा जाएगा। प्रदेश सरकार की योजनाओं को मोर्चों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस बेवजह भाजपा पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने देश पर 52 साल शासन किया मगर अमेठी व रायबरेली के गांवों में बिजली मोदी सरकार ने पहुंचाई। जब अमेठी व रायबरेली का विकास ही नहीं हुआ तो कांग्रेस ने देश का विकास कितना किया होगा, यह समझा जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com