
मेरठ। उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में श्री गुरु मंदिर नंगली साहब का दौरा कर महामण्डलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद से भेंट की। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को श्री गुरु मंदिर नंगली साहिब में माथा टेका। इसके साथ ही पुष्प अर्पित करके माल्यार्पण किया, परिक्रमा व आरती की। उन्हाेंने मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नंगली तीर्थ का अपना महत्व है। नंगली तीर्थ के दर्शन करने दूरदराज से लोग आते हैं। उन्होंने मंदिर में महामण्डलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिवादन किया। मंदिर में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद राज्यसभा कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम आदि मंदिर में पूजा अर्चना की।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाऊस मेरठ में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण है। सभी को अपने जीवनकाल में वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए तथा लगाए गए पौधे की देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उप्र में वृक्षारोपण में सराहनीय कार्य हुआ है। वृक्ष जलवायु परिवर्तन व वातावरण संतुलन में सहायक है तथा इससे हमें प्राणदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त होती है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal