
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा,” राष्ट्र-सेवा को ध्येय मानकर अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्यों में लगाने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। सरलता, सौम्यता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राजमाता सिंधिया का दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
उल्लेखनीय है कि राजमाता सिंधिया ग्वालियर राजघराने से थीं और वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। विजया राजे सिंधिया का जन्म वर्ष 1919 में हुआ था और वह जनसंघ और फिर भाजपा में काफी सक्रिय रहीं। उनकी पुत्री वसुंधरा राजे एवं यशोधरा राजे भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में हैं। हाल ही में उनके पौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। वह केंद्र की मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal