
ललितपुर/झांसी। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद की कथित समस्या के चलते चार किसानों की मौत की खबर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार सुबह ललितपुर पहुंचीं। किसानों के परिजन से मिलने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह करीब सात बजे ललितपुर आईं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी बृजलाल खाबरी, बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल आदि के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का स्वागत किया। फिर कांग्रेस महासचिव रेलवे स्टेशन से कार से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचीं। रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ललितपुर, बुंदेलखंड में पीड़ित किसान परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal