भोजपुरी इंडस्ट्री में कई उभरते हुए सितारे हैं, जो अपनी चमक से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाने को तैयार है। इन सितारों में शुमार भाग्यश्री यादव (तान्या) का नया सांग ‘मछरिया’ रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में भाग्यश्री का डांस और एक्सप्रेशन गज़ब के लग रहे हैं।
गाने में भाग्यश्री के ऑनस्क्रीन पति नहर से मछली पकड़ कर लाये हैं और भाग्यश्री को सरसों के तेल में पकाने को देते हैं लेकिन उस मछली को बिल्ली खा जाती है। इसी पूरे वाक्य के ऊपर ये सांग फिल्माया गया है। इसमें अभिनेत्री के साथ में बैकग्राउंड डांसरों ने भी बेहतरीन काम किया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत मछरिया सांग को सिंगर प्रीति राय ने अपनी खास शैली में गाया है। इसमें भाग्यश्री यादव (तान्या) को फीचर किया गया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन, कैमरा प्रिंस सिंह जानू और पिंटू वर्मा, मेकअप पंकज सोनी का है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal