
उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर निर्माण आंदोलन के एक बड़े सूत्रधार स्वर्गीय कल्याण सिंह की उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसे उनके अभूतपूर्व योगदान के रूप में देखा जाता है। उन्हीं के सम्मान में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख नेताओं में शुमार किये जाने वाले कल्याण सिंह की प्रतिमा का हाल ही में अनावरण किया है।
राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने की तस्वीरें टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा कि ‘‘कल्याण सिंह जी एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील व्यक्ति और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित राजनेता थे। उनका योगदान अविस्मरणीय है।’’
कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मौजूद थे। भाजपा के राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे कल्याण सिंह वर्ष 1991-92 और 1997-99 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। पिछले साल 21 अगस्त को उनका निधन हो गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal