पुंछ। पुंछ के मेंढर इलाके में गुरुवार को सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार सैनिकों की मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुंछ जिले के भाटादूडियां क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें चार जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ने आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal