बाराबंकी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर और चित्रकूट के डीएम हटाए गये
लखनऊ : यूपी सरकार ने शनिवार देर रात प्रदेश में सात जनपदों के जिलाधिकारी समेत 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सरकार ने बाराबंकी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर और चित्रकूट के जिलाधिकारी को हटा दिया है। देर रात हुए तबादलों में संजय कुमार को सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी उत्तर प्रदेश से आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर, जगत राज को आयुक्त आजमगढ़ मंडल से सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश, कनक त्रिपाठी को सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन से आयुक्त आजमगढ़ मंडल, सी इंदुमती को विशेष सचिव महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश से जिलाधिकारी सुल्तानपुर, दिव्य प्रकाश गिरी को जिलाधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त आबकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज बनाया गया है।
चन्द्र विजय सिंह को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन से जिलाधिकारी फिरोजाबाद, सेल्वा कुमारी जे को जिलाधिकारी फिरोजाबाद से विशेष सचिव ग्रा य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन, डॉक्टर आदर्श सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से जिलाधिकारी बाराबंकी, उदय भानु त्रिपाठी को जिलाधिकारी बाराबंकी से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन, राकेश कुमार मिश्रा-द्वितीय को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, सुरेश कुमार को जिलाधिकारी अंबेडकरनगर से विशेष सचिव ग्रा य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन, नागेन्द्र प्रसाद सिंह को विशेष सचिव ग्रा य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन से जिलाधिकारी आजमगढ़, शिवा कांत द्विवेदी को जिलाधिकारी आजमगढ़ से प्रतीक्षारत, शेष मणि पांडेय को मु य कार्यपालक अधिकारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही से जिलाधिकारी चित्रकूट, विशाख जी को जिलाधिकारी चित्रकूट से विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, ओम प्रकाश आर्य को अपर आयुक्त आबकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज से जिलाधिकारी सिद्घार्थनगर और कुणाल सिल्कू को जिलाधिकारी सिद्घार्थनगर से विशेष सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन भेजा गया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal