अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जिला प्रभारी मंत्री ने महिलाओं को चेक देकर किया सम्मानित

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान द्वारा जीआईसी ऑडीटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का सीधा प्रसारण एलईडी वीडियो एलएडडी वैन के माध्यम से प्रसारित कराया गया। सीधा प्रसारण के दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने बधाई सन्देश में सीएम योगी ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति अभियान’ का प्रारम्भ शारदीय नवरात्रि से किया गया है। ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और पहचान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं लगातार कार्य कर रही है। हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाए संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागतगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में लगातार विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक द्वारा किया गया।

वन डिस्टिक- वन प्रोडक्ट के तहत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं सम्मानित

जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान देने वाली बालिकाओं में ताइक्वांडो  में राष्ट्रीय स्तर विजेता गोल्ड मेडल प्रतिमा खत्री, फुटबॉलर में राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग प्रशंसा सोनकर, एथलेटिक्स में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल विजेता कविता यादव, तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर प्रतिभाग शीरत अहमदी है। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस विभाग के सीओ सीमा यादव महिला एवं कल्याण विभाग से पूजा जायसवाल, बेसिक शिक्षा विभाग से उज्जवल लाल, बेसिक शिक्षा विभाग पारूल शुक्ला, श्रम विभाग रागिनी सक्सेना, यूनिसेफ सबा फातिमा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से रश्मि जायसवाल, कांति वर्मा, मीरा देवी, शिप्रा श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, कीर्ति पटेल, आशीष पाठक है। इसके अलावा विधवा पेंशन में अफसाना बानो, सलमा खातून, निर्मला, मीरा कश्यप, रानी, राबिया, सैयदा बानो है । वही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में नेहा बानो, नित्या वर्मा, दिव्या कश्यप, फहमीद इरफान, मुस्कान सोनी शामिल है।  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ बैजनाथ रावत़, विधायक रामनगर शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग सदस्य  कुमुद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डा आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्य, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकायें, शिक्षिकायें, छात्रायें आदि सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com