यूपी में सबसे पहले 23 जून को होगा मानसून का आगाज

मौसम विज्ञान ने बताया केरल में आज पहुंचेगा मानसून

कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने देश में मानसून के आज से आगमन की बात कही है। वैज्ञानिक ने मानसून की दस्तक केरल में करने की संभावना जताई है। जबकि उत्तर भारत में आने वाले राज्यों के उप्र में सबसे पहले 23 जून तक आने का पुर्वानुमान लगाया है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि केरल में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है और इसके आगे बढ़ने से स्थिति मानसून के अधिक अनुकूल होने का पूर्वानुमान है। बताया कि केरल में आमतौर पर मानसून एक जून को पहुंचता है। लेकिन इस बार दो दिन देरी से मानसून पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पूर्व मानसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन अधिक या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन अभी तक केरल में मानसून आने की स्थिति नहीं बन पाई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com