सी.एम.एस. कानपुर रोड के ‘जय जगत पार्क’ में 1 जुलाई को होगा वृक्षारोपण

लखनऊ, 26 जून। 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक प्रदेश सरकार द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 30 करोड़ पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य है। इसी वृहद वृक्षारोपण की प्रेरणा से प्रेरित होकर सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने वृक्षारोपण का निर्णय लिया है। यह वृक्षारोपण 1 जुलाई, वृहस्पतिवार को प्रातः 8.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस स्थित ‘जय जगत पार्क’ में किया जायेगा, जिसमें सी.एम.एस. के 55,000 छात्रों के पाँच प्रतिनिधि छात्र वृक्षारोपण कर हरी-भरी धरती का अलख जगायेंगे एवं जनमानस को आक्सीजन की महत्ता का संदेश देंगे। इस वृक्षारोपण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी व प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों की प्रधानाचार्यायें अपनी उपस्थिति से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

            श्री शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के उपरान्त अन्य दिवसों में सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में वृक्षारोपण किया जायेगा। सी.एम.एस. पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों व युवाओं को जागरूक करने में सतत् प्रयासरत है एवं पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों में विद्यालय के छात्र सदैव अग्रणी रहे हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि पर्यावरण संवर्धन हेतु लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com