गणित ओलम्पियाड में रिषभ अग्रवाल स्टेट टॉपर

लखनऊ, 11 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के मेधावी छात्र रिषभ अग्रवाल ने इण्डियन टैलेन्ट ओलम्पियाड के अन्तर्गत आयोजित मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में स्टेट टाॅपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु रिषभ को एक हजार रूपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस ओलम्पियाड में देश भर के सैकड़ों प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि अपने गणित ज्ञान की बदौलत निकट भविष्य में वह देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। इस उपलब्धि के लिए इस मेधावी छात्र को सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आशीर्वाद दिया है।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com