अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को सिल्वर मेडल




लखनऊ, 25 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-7 के मेधावी छात्र आर्यन शुक्ला ने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड हिन्दी विकास संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ओलम्पियाड में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के छात्र अंग्रेजी भाषा में तो अपने ज्ञान का परचम लहराते ही हैं, साथ ही मातृभाषा हिन्दी में भी अपना आधिपत्य स्थापित करते हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे ह

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com