इतिहास के पन्नों में : 08 अगस्त

इतिहास के पन्नों में: 31 जुलाई

भारत छोड़ो आंदोलन का आगाजः इतिहास में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और आठ अगस्त का अभिन्न नाता है। यह वही दिन है, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस के बंबई अधिवेशन में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया। इसे सविनय अवज्ञा आंदोलन कहा जाता है। यह अंग्रेजी दासता के खिलाफ गांधीजी के नेतृत्व में छेड़ा गया तीसरा बड़ा और निर्णायक जन आंदोलन था। उसी रात महात्मा गांधी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके बावजूद अगले दिन से पूरे देश ने विदेशी शासन के खिलाफ हुंकार भरी, जिससे विदेशी थर्रा उठे थे। गाथा बड़ी रोमांचक है। कई जगह व्यापक हिंसा भी हुई। देश के तीन जिले सतारा, मेदिनीपुर और बलिया ने कुछ दिनों के लिए खुद को आजाद कर लिया था। विश्व युद्ध में फंसी ब्रिटिश सरकार भारत में इस आंदोलन से खोखली हो गई और अंततः 15 अगस्त, 1947 को उसे भारत छोड़ कर जाना पड़ा।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

  • 1509: विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।
  • 1549: इंग्लैंड के खिलाफ फ्रांस की युद्ध की घोषणा।
  • 1763: वर्षों के संघर्ष के बाद कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र ।
  • 1864: जिनीवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
  • 1899: ए.टी. मार्शल की खोज के रूप में रेफ्रिजरेटर का पेटेंट।
  • 1900: बोस्टन में पहली डेविस कप शृंखला की शुरुआत।
  • 1919: ब्रिटेन की ओर से अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी ।
  • 1947: पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी।
  • 1988: अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू।
  • 1988: आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
  • 2004: इटली का बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार।
  • 2010: तेजस्विनी सावंत म्युनिख विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com