बच्चों के साथ आप नेताओं ने मनाया पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

बच्चों के साथ आप नेताओं ने मनाया पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूरे धूमधाम से मनाया गया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी संयोजक के जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए बच्चों के बीच फल एवं मिठाइयां बांटी गईं।

 पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य किए। मुख्य रूप से बच्चों के साथ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने बच्चों को खाने-पीने की समाग्री वितरित करके अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन मनाया। कई जगह इस तरह के आयोजन हुए।

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी लखनऊ जिला अध्यक्ष (महिला) सुभाषिनी मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष सोनी चौहान, इरम तथा नगर उपाध्यक्ष तरुण मिश्रा जी के साथ मध्य विधानसभा के सुदामापुरी बस्ती मे, गोमती नगर के विराज खण्ड झुग्गी बस्ती में पुस्तक, मिठाई, चॉकलेट अफरोज आलम, अनुज पाठक, भूपेंद्र सिंह, अनिल जैन अभिषेक सिंह, प्रेम चौबे सहित कई कार्यकर्ताओं ने बहुत सारे बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। जिले के विभिन्न विकास खंडों में भी इस तरह के आयोजन हुए। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस तरह के सेवा कार्य करके पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु की कामना की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com