योगी के नेतृत्व में प्रदेश में आज भय मुक्त वातावरण है : धर्मेन्द्र प्रधान

योगी के नेतृत्व में प्रदेश में आज भय मुक्त वातावरण है : धर्मेन्द्र प्रधान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री व पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी के विभिन्न अभियानों की प्रदेश टोली के साथ बैठक की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में हुई बैठक में पार्टी के विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रदेश की अभियान टोलियों से परिचय के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर उनके जनप्रतिनिधि बनने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। इसके साथ स्वास्थ्य स्वयंसेवक, बूथ विजय अभियान, विस्तारक योजना, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान आदि विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों पर बैठक में चर्चा हुई।

प्रधान ने कहा कि गरीब के लिए आवास, रसोई गैस, निःशुल्क इलाज, किसान को सम्मान निधि, गरीब का जनधन खाता, एमएसपी में वृद्धि, हर घर तक बिजली व पेयजल, वैश्विक महामारी के दौर में निःशुल्क राशन, कोविड के दौर में कुशल प्रबंधन जैसे लोककल्याण के कार्यों से गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की प्रत्येक योजना, कार्यक्रम तथा निर्णय को गांव, गरीब, किसान को समर्पित किया है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश में आज भय मुक्त वातावरण है।

उन्होंने कहा कि संगठन अपने अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सफल रहा है। संगठन के परिश्रम व लोककल्याणकारी सरकार की योजनाओं व निर्णयों से उत्तर प्रदेश में फिर एक बार बड़े बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के साथ ही पन्ना प्रमुखों की संरचना तैयार करके प्रदेश संगठन ने ऐतिहासिक कार्य किया है। बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने के लिए प्रदेश से लेकर मंडल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके पार्टी ने मजबूत बूथ संरचना तैयार की हैं जो आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आधार बनेगी।  

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सहसंगठन मंत्री कर्मवीर,  प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, संतोष सिंह, नीलम सोनकर, बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी, अमर पाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, डा. चन्द्रमोहन, देवेश कुमार, शंकर गिरि, मीना चौबे, शंकर लोधी, शकुन्तला चौहान, अर्चना मिश्रा, अमित बल्मीकि उपस्थित रहे।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com