आज और कल बीजेपी बूथ पर बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख की होंगी बैठकें

आज और कल बीजेपी बूथ पर बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख की होंगी बैठकें

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल शनिवार को प. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर दीन दयाल स्मृतिका पर पुष्पार्चन करके कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी पं. दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जयन्ती पर प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। पं. दीन दयाल उपाध्याय जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज से बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों ने पुष्पार्चन करके अंत्योदय के प्रणेता को नमन किया। आगामी  25 व 26 सितम्बर को भी बूथ पर बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख बैठके करके दीन दयाल जी को नमन करेंगे।  

पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प. दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज 24 सितम्बर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बूथ पर पं. दीन दयाल उपाध्याय को कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने बताया कि बूथ समितियों के साथ ही बूथ के पन्ना प्रमुखों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करने के साथ ही अंत्योदय के विचार तथा अंत्योदय की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कल 25 सितम्बर को प. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर बूथ स्तर पर पुष्पार्चन के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी इसके साथ ही 26 सितम्बर को प्रत्येक बूथ पर प. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुडे़ंगे। 

राठौर ने बताया कि जनधन, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, निःशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाएं पं. दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार का अनुसरण हैं, जो गांव, गरीब, किसान व वंचित वर्ग के जीवन को आर्थिक समृद्ध बनाकर खुशहाल जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा के पश्चात् पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता, लोक तांत्रिक मूल्यों के आधार पर समता युक्त समाज के निर्माण और नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के साथ ही पर्यावरण की रक्षा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संकल्प लेगें। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com