बीजेपी ने दीन दयाल द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बीजेपी ने दीन दयाल द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पुष्पार्चन के साथ प्रत्येक बूथ पर बैठक करके अंत्योदय के प्रणेता को नमन किया तथा दीन दयाल जी द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय तथा लक्ष्य अंत्योदय के संकल्प के साथ एकात्म मानववाद के विचार से लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा विश्व को देने वाले महामनीषि को कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के राज्यमुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करके श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी की बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों ने बूथ पर बैठक करके पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धाजंलि अप्रित करतें हुए अंत्योदय दर्शन पर चर्चा की। 

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा दीनदयाल जी कहा करते थे कि आप समाज की चिंता करोगे तो समाज आपकी चिंता करेगा। समाज अपने पास कुछ नहीं रखता है उन्होंने समाज की तुलना मां से करते हुए कहा था, जब कोई बेटा अपनी कमाई मां को ला कर देता है तो माँ स्वंय खाकर बेटे को ही खिलाती है। इसी तरह से समाज अपने पास कुछ भी नहीं रखते हुए हमको देता है। व्यक्ति को समाज से जोड़ने के लिए इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है। 

राधा मोहन सिंह ने कहा कि पंडित जी के पूरे चिंतन में गरीब उनके केंद्र बिंदु में था। गांव, गरीब, किसान दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित हमारे सारी योजनाओं के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पित योगदान से संघर्ष के दौर से निकलकर भाजपा आज सत्ता के शिखर पर है।  आज पारदर्शिता, सुशासन, जन जवाबदेही में भाजपा नेतृत्व की केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। पंडित दीनदयाल जी के दर्शन अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति जैसे गरीबों, किसानों, नौजवानों, माताओं, बहनों के जीवन में आशा की किरण बनकर मोदी जी और योगी जी काम कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल जी के आदर्शाे से प्रेरित योगी-मोदी सरकार आज देश प्रदेश को शक्तिशाली, स्वाभिमानी एवं समृद्धशाली बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच थी कि संगठन के द्वारा ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो राष्ट्र के लिए, गरीब के लिए समर्पित हो और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेें। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी की परिकल्पना में राजनीतिक दल और राजनीतिक कार्यकर्ता का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक सम्मान न्याय दिलाना है। 

सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और 1953 में उनका देहांत हो गया। उनका सपना था कि देश में एक विधान-एक प्रधान एक निशान हो। उनकी मृत्यु के बाद दीनदयाल जी के कंधों पर जिम्मेदारी आई और संघर्ष करते हुए पंडित जी ने ऐसे  कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो राष्ट्र का निर्माण  कर सके।  पंडित दीनदयाल जी ने विदेश नीति, शिक्षा नीति, आर्थिक नीति पर चर्चा करके प्रस्ताव पास किया और राष्ट्रवाद, मानवता की सही अर्थों में व्याख्या की। दीनदयाल जी की मुगलसराय स्टेशन पर हत्या कर दी गई। अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा कि सूर्य ढल गया, अब तारों की रोशनी में आगे का रास्ता तय करना है।  उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करते हुए कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। 

सिंह ने कहा कि भाजपा पर सांप्रदायिक होने के आरोप लगाये गए। उन्होंने जनता से संवाद करते कहा कि क्या वंदे मातरम का जयघोष  सांप्रदायिक है? जय राम का जयगान, धारा 370 को हटाने की हुंकार, राम मंदिर का निर्माण करना संाप्रदायिक है? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि क्या स्वयं को हिंदू कहना सांप्रदायिक है? 

सिंह ने कहा कि विकास की दौड़ में पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति की खुशहाली के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्य कर रहे है।  प्रधानमंत्री आवास ,शौचालय ,आयुष्मान कार्ड, गैस का कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन, बैंक में खाता गरीब को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी कहते थे कि हम 1 रूपया भेजते हैं, तो 15 पैसे नीचे गरीब तक पहुंचता है। अब मोदी जी के नेतृत्व में गरीब के लिए 100 रूपया चलता है तो गरीब तक 100 रूपया ही पहुंचता है। मोदी जी विश्व में कहीं भी जाते हैं तो भारत माता की जय-जयकार होती है। मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार को साढे़ चार साल हो गया। लेकिन योगी जी के परिवार का एक भी सदस्य सरकारी गाड़ी तक में नहीं बैठा। प्रदेश में गुंडागर्दी अपराध पर लगाम लगने से राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। 

सिंह ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण करती है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास से चलती हैं। पंडित दीनदयाल जी के द्वारा बनाए गए आदर्शों पर आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों को पक्का मकान देने का काम किया है। उन्होने कहा कि हम विधायक या सांसद बनाने के लिए राजनीति नहीं करते हैं बल्कि हम विधायक या सांसद इसलिए बनाते हैं कि सदन के अंदर राम मंदिर के पक्ष में हाथ खड़ा हो, धारा 370 की समाप्ति के लिए हाथ खड़ा हो, सीएए के समर्थन में हाथ खड़ा हो। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम करता है, ऐसे कार्यकर्ता दुनिया में कहीं नहीं मिलेंगे। 

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के राज्यमुख्यालय पर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय हम सभी के प्रेरणास्रोत है। अंत्योदय की प्रेरणा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार काम कर रही है। पार्टी 24 से 26 सितम्बर तक बूथ स्तर पर पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम कर रही है। पार्टी ने गरीबों की योजनाओं से जुड़ने का अभियान भी आज से प्रारम्भ किया है। 

पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक सुरेेश तिवारी, नीरज बोरा सहित पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, राकेश त्रिपाठी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करके कृतज्ञ नमन किया। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com