मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता चला रहे सायकिल, 27 को आयेंगे लखनऊ

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता चला रहे सायकिल, 27 को आयेंगे लखनऊ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का प्रकोष्ठ मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं की संतकबीर नगर से निकली सायकिल यात्रा सोमवार को लखनऊ में पहुंचेगी। यूथ बिग्रेड के अजय यादव अपने साथियों के साथ सायकिल यात्रा लेकर निकले हैं।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के अजय यादव ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कई यात्राएं निकाली गयी हैं। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ती महंगाई, आसमान छूते वस्तुओं के दाम पर विरोध जताने के लिए यह यात्रा निकाली गयी है।

बताया कि संतकबीर नगर से सायकिल के पैंडल चलाकर शुरु हुई यात्रा बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। जिस गति से सायकिल चल रही है, सोमवार की दोपहर तक हम सभी साथी लखनऊ पहुंच जायेंगे।

उन्होंने यूथ बिग्रेड के संबंध में बताया कि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड से निकल कर तमाम कार्यकर्ता पार्टी के मुख्य धारा में पदाधिकारी हैं। हम समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव 2022 में सरकार के लिए जन जागरुकता कर रहें है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com