कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चटकाई लाठियां, खुफिया अधिकारियों का लगा जमावड़ा

सीतापुर। प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो गए ।खासे हंगामे के बीच कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग गिरा दीं। जमकर हंगामा काटा, ऐसे में पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी, फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने जिले में डेरा जमा लिया है। केन्द्र और प्रदेश के कई बड़े अधिकारी पूरे घटनाक्रम को लेकर नजर बनाए हुए हैं। पूरे मामले की अपडेट ली जा रही है। लखनऊ और दिल्ली तक सूचनाएं भेजी जा रही हैं। इसमें सुरक्षा से लेकर प्रियंका के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। खीरी जाने को लेकर पड़ोसी जनपद के अधिकारियों से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ।

कांग्रेसियों पर नजर, ड्रोन से हो रही निगरानी

कांग्रेसियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। निगरानी के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। इनके सहारे कांग्रसियों पर नजर रखी जा रही है। शहर के भीतर बाहर से आने वालों पर पाबंदियां बढ़ गई हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com