राहुल गांधी को मिल गई लखीमपुर जाने की इजाजत, संजय सिंह ने भी किया कूच

लखनऊ लखीमपुर जाने के मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को छोड़ दिया गया है। हिरासत से छूटते ही संजय सिंह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गये हैं। संजय सिंह अपनी टीम के साथ लखीमपुर रवाना हुए है। इस बीच माना जता रहा है कि, लखीमपुर को लेकर लगी रोक हट सकती है। संभव है सभी को जाने वहां जाने की अनुमति मिल जाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आला अधिकारियों के साथ इस मसले पर मंथन कर एक रणनीति तेयार की है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर जाने की इजाजात दे दी गई। राहुल गांधी दिल्ली से चल कर पंजाब के सीएम चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीमए भूपेश बघेल के साथ लखनऊ पहुंच रहे हैं। सभी तीनों को लखीमपुर जाने की अनुमति मिली है। राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सचिन पायलट को भी लखीमपुर जाने की इजाजत मिल सकती है।

गौर हो कि, लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है। इसी का संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि, कानून की यह धारा केवल 5 लोगों को रोकती है, हम केवल तीन लोग ही जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि, हमने क्या गलती की जो रोका जा रहा है। सरकार किसानों को उकसा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com