सी.एम.एस. के 28 छात्रों को भारत सरकार की1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 10 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के 28 मेधावी छात्रों को भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 28 छात्रों को कुल 1 करोड़ 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

            श्री शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन 28 छात्रों में आविशी जैन, सृजन अग्निहोत्री, अली कौशर कामरान, अनन्या सक्सेना, अनिमेश श्रीवास्तव, अनुष्का कैथवास, स्तुति उपाध्याय, सानिया जेहरा रिजवी, भव्य अम्बरदार, शैलेश अग्रवाल, आर्यन अधिकारी, हर्ष जोशी, विवेक मोहान, आरोही अग्रवाल, अस्मिता स्वप्निल, शान्तनु राय, संस्कृति गौतम, सिंजनी कक्कड़, श्रीप्रिया तिवारी, संकल्प द्विवेदी, अथर्व शर्मा, राधिका गुप्ता, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, यश राज गुप्ता, प्रकृति टंडन, अनुकृति दत्ता, आशुतोष पाण्डेय एवं कुशाग्र कुमार शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com