पूर्व राज्यपाल रॉय ने अभिषेक को बताया ‘अज्ञानी सांसद’

कोलकाता। त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने आज तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को ‘अज्ञानी सांसद’ कह कर कटाक्ष किया है।

तथागत रॉय ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा कि खबरों के मुताबिक सांसद अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री को चुनौती दी है कि आपने बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए क्या किया है। वहां हिंदुओं की रक्षा के लिए कोई केंद्रीय दल बांग्लादेश क्यों नहीं भेजा गया। क्यों उन्हें अक्सर पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। एक सांसद कितना अज्ञानी हो सकता है। क्या वह नहीं जानते कि बांग्लादेश एक संप्रभु राज्य है। क्या कोई उन्हें एक भारतीय राज्य और एक संप्रभु देश के बीच का अंतर सिखाएगा।

उल्लेखनीय है कि शांतिपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए अभिषेक ने मंगलवार को बांग्लादेश मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बांग्लादेश के बहाने देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है तो वहा केंद्रीय दल को क्यों नहीं भेजा जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com