मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर अन्दर फंसे लोगों को सकुशल निकालने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com