अंकारा। टर्की में इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में 2013 के सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी की सालगिरह के मौके पर प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2013 में तकसीम स्क्वायर में पुलिस की गोली से 22 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
प्रदर्शनकारियों की वकील जुबैदा चापर ने कहा, करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षा महानिदेशालय को सौंपा जाएगा। तकसीम स्क्वायर पर मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। उन्होंने कहा कि कई छात्रों को पुलिस ने पीटा भी है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal