इतिहास में 22 जुलाई की तिथि का महत्व

भारत और दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1731: स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1775: जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली थी। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।

1918: भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

1933: राष्ट्रवादी नेता मोहन सेन गुप्ता का निधन हुआ था।

1947: संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया।

1969: सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

1981: भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।

1988: अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

1999: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001: शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने

2001: समूह-आठ के देशों का जीनिवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2003: इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।

2012: प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

22 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1894 : पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म 22 जुलाई 1894 को हुआ था।

1923 : प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म 1923 को हुआ था।

1947 : संगीतकार डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली का जन्म 1947 में हुआ।

1959 : भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) अनंत कुमार का जन्म 1959 में हुआ था

1965 : रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म 1965 को हुआ था।

1970 : महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 1970 को हुआ था।

1898 : प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ था।

2013 : ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले पुत्र प्रिंस जॉर्ज का जन्म 2013 को हुआ था।

22 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1933 : भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ था।

1968 : भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 1968 में हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com