देश विदेश के इतिहास में 26 जुलाई का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1614 : जहाँगीर ने 1614 में मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।

1826: लिथुआनिया में हिंसा में कई यहूदी मारे गए थे।

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ था।

1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।

1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया था।

1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत हुई थी।

1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया था।

1965 – मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ था।

1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया था।

1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता था।

1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया था।

2002 : प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप 2002 में प्रारम्भ हुई।

2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी थी।

2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प हो गया था और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ था।

2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया था।

2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की थी।

2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए थे जिसमें 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हो गए थे।

2012 – सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत हुई थी।

2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में आतंकी बम विस्फोट में 57 लोग मारे गए थे।

26 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1844 : भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म 1844 को हुआ था।

1914 : भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक विद्यावती ‘कोकिल’ का जन्म 1914 को हुआ था।

1874 : महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म 1874 को हुआ था।

26 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1966 : भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन 26 जुलाई 1966 को हुआ था।

26 जुलाई कारगिल विजय दिवस :

हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को सम्मानित करने और जंग में जीत के उपलक्ष्य में ‘विजय दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का प्रतीक माना जाता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच ये युद्ध मई से जुलाई 1999 तक चला था। ‘ऑपरेशन विजय’ के जरिए भारत के जांबाज सैनिकों ने कारगिल द्रास क्षेत्र में पाकिस्तानी हमलावरों द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्रों को फिर से वापस प्राप्त कर लिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com