देश विदेश के इतिहास में 15 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप singh

भारत और दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं।

1854: ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ था।

1866: लिकटेंस्टीन जर्मनी के शासन से मुक्त हुआ था।

1872: भारतीय दार्शनिक श्री अरबिंदो का जन्म हुआ था।

1960 : अफ्रीकी देश कांगों पर फ्रांस ने 1880 में कब्जा कर लिया था। कई साल गुलामी की जंजीरों में कैद कांगो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजाद हो गया था। आजादी के बाद कांगो, रिपब्लिक ऑफ कांगो बन गया। ये देश भी 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

1886: भारत के महान संत और विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन हुआ था। 

1945: दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया दोनों आजाद हुए थे।

1947: भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली थी। 15 अगस्त को भारतीय स्वाधीनता दिवस देश विदेश में मनाया जाता है।

1947: रक्षा वीरता पुरस्कारों-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना हुई। 

1950: भारत में 8.6 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

1960: कांगो फ्रांस की गुलामी से आजाद हुआ था। 

1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ था। 15 अगस्त 1971 बहरीन की आजादी का दिन है।

1975: बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति हुई थी।

1982 : राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।

1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण हुआ था।

2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

2021: हैती में भूकंप से 724 लोगों की मौत हुई थी।

15 अगस्त को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति और जयंती :

1872 : भारतीय लेखक और दार्शनिक अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था।

1912 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म हुआ था।

1918 : प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म हुआ था।

1924 : हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म हुआ था।

1933 : भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म हुआ था।

1938 : प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया प्राण कुमार शर्मा का जन्म हुआ था।

1947 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म हुआ था।

15 अगस्त को पुण्यतिथि :

1886 : भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन हुआ था।

1947: पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन हुआ था।

1942 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन हुआ था।

2004 : भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) अमरसिंह चौधरी का निधन हुआ था।

2018 : भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अजित वाडेकर का निधन हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com