ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों का रजिस्ट्रेशन कराने और उत्तर प्रदेश के कुल कामगारों में महिलाओं की संख्या के मामले में हाल में जो आंकड़े दिए गए हैं वो उत्तर प्रदेश में श्रम सुधारों की दिशा में हो रहे प्रयासों को दिखाते हैं। भारत सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर ताजा आंकड़े दर्ज किए गए हैं जिसके अनुसार
उत्तर प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिला कामगारों की संख्या ज्यादा हो गई है।

ई-श्रम पोर्टल पर 18 अगस्त को अंतिम अपडेट के मुताबिक यूपी के कुल कामगारों में महिलाओं की तादाद 52.36 फीसदी हो गई है।
अब तक अपडेट आंकड़ों के मुताबिक पुरुष कामगार 3.94 करोड़ हैं जबकि महिला कामगारों की संख्या 4.34 करोड़ हो गई है।

2.77 करोड़ महिलाएं अपना घर चलाने को घरेलू काम कर रही हैं। यह आंकड़े बता रहे हैं कि यूपी की महिलाओं का स्वावलम्बन के लिए घर से निकलना बढ़ा है।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने में आबादी के मुताबिक यूपी पहले पायदान पर है। अब तक देश में 28.12 करोड़ कामगार पंजीकृत हुए हैं, इनमें यूपी की हिस्सेदारी 8.29 करोड़ दर्ज की गई है। ई-श्रम पोर्टल में हाल ही में टॉप फाइव राज्यों की सूची जारी की गई। इसमें यूपी के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश और ओडिसा का स्थान है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com