अमृत सरोवर निर्माण में लखीमपुर और गोरखपुर पहले और दूसरे स्थान पर :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर  के निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश के लिहाज से बड़ी उपलब्धि भरे आंकड़े सामने आए हैं। नवीनतम आकंड़ों के तहत  देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर है।

 उत्तर प्रदेश आठ हजार से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण करके पहले स्थान पर है, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे, जम्मू-कश्मीर तीसरे, राजस्थान चौथे और तमिलनाडु पांचवें स्थान पर है। 

वहीं प्रदेश में लखीमपुर खीरी ने 256 अमृत सरोवर का निर्माण कर पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि गोरखपुर दूसरे और प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर हैं।

ग्राम्य विकास विभाग के निदेशक जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ने विभिन्न ग्राम पंचायत में 15497 अमृत सरोवर  को चिंह्नित कर 8462 से अधिक अमृत सरोवर विकसित कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।

 क्या है मिशन अमृत सरोवर :

मिशन अमृत सरोवर को 15 अगस्त 2023 तक पूरा किया जाना है। देश में लगभग 50,000 ऐसे अमृत सरोवर का निर्माण किया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक अमृत सरोवर के पास10,000 घन मीटर की जल धारण क्षमता के साथ लगभग 1 एकड़ का क्षेत्र होगा।

लोगों की भागीदारी इस मिशन का केंद्र बिंदु है। स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी, उनके परिवार के सदस्य, शहीदों के परिवार के सदस्य, पद्म पुरस्कार विजेता और स्थानीय क्षेत्र के नागरिक, जहां अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है, सभी प्रत्येक चरणों में शामिल रहेंगे। प्रत्येक 15 अगस्त को हरेक अमृत सरोवर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com