देश विदेश के इतिहास में 14 सितंबर का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए।

1891: एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस नाम की ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और छह मिनट में पूरी की। इस दिन यह ट्रेन अपनी सबसे ज्यादा स्पीड, 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। जबकि इसकी औसत स्पीड 98.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक यानी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज का गठन किया था।

1982: हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

1985:  ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फ़ौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।

1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया था।

2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया ।

2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।

2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

2009 : भारत के लिएण्डर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

2016 : पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के पदकों का आंकड़ा चार पर पहुंचा।

14 सितंबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1914 : फ़िल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) का जन्म 1914 को हुआ था।

1921 : कथाकर मोहन थपलियाल का जन्म 1921 को हुआ था।

1923 : प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानीका जन्म 1923 में हुआ।

1930 : फ़िल्मों के निर्माता राजकुमार कोहली का जन्म 1930 में हुआ था।

1932 : प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म 1932 को हुआ था।

1963 : भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का जन्म 1963 को हुआ था।

14 सितंबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1947 : हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का निधन 1947 को हुआ था।

1971 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का निधन 1971 को हुआ था।

1985 : हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार रामकृष्ण शिंदे का निधन 14 सितंबर 1985 को हुआ था।

1992 : आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि चंद्रसिंह बिरकाली का निधन 1992 को हुआ था।

2008 : मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान राल्फ रसेल का निधन 2008 को हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com