एयर मार्शल एपी सिंह बने भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख

राघवेंद्र प्रताप सिंह : एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।  एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को अपना पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने वर्तमान एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लिया है।  संदीप सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं।

वर्तमान में एयर मार्शल एपी सिंह में प्रयागराज (यूपी) स्थित मध्य वायु कमान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें 1 जुलाई को मध्य वायु कमान के अगले कमांडर-इन-चीफ  के रूप में नियुक्त किया गया था।

एयर मार्शल एपी सिंह को हाल ही में 26 जनवरी को नई दिल्ली में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से भी सम्मानित किया गया था. साथ ही वह अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) के प्राप्तकर्ता भी है.

एयर मार्शल को उनकी ‘विशिष्ट’ सेवाओं के लिए 2019 में गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, नेशनल डिफेंस कॉलेज और नेशनल डिफेंस एकेडमी से पढ़े हुए है।  अमर प्रीत सिंह को वर्ष 1984 में इंडियन एयर फ़ोर्स में एक फाइटर पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com