कामी रीता ने 27वीं बार फतह किया एवरेस्ट

नेपाल के शेरपा कामी रीता (53) ने हाल ही में 27वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (29,032 फुट) पर पहुंचकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पर्यटन विभाग के अधिकारी बिग्यान कोइराला ने इसकी पुष्टि की है। कामी रीता शेरपा पहली बार 1994 में 8,848 मीटर (29,029 फुट) शिखर पर पहुंचे थे। इसके बाद से उन्होंने लगभग हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई की है। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं।

53 वर्षीय कामी रीता शेरपा दो दशकों से अधिक समय से एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं, इस काम से लगाव और जुड़ाव उन्होने अपने परिवार में अपने पिता और भाई को देखकर पैदा किया है। 1994 में एक व्यावसायिक अभियान के लिए काम करते हुए उन्होंने पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। उन्हें एवरेस्ट मैन के नाम से जाना जाने लगा। 2014, 2015 और 2020 को छोड़कर हर साल वह एवरेस्ट पर चढ़ाई करते रहे। 2019 में तो वह छह दिन में दो बार एवरेस्ट पर चढ़े थे।

कामी रीता शेरपा का कहना है कि वह ज़्यादातर एवरेस्ट पर एक गाइड के रूप में ही चढ़े हैं। यह उनका काम है…उन्होंने पहली बार 2018 में विश्व रिकॉर्ड 22वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तोड़ा था। उन्होने तब कहा था, “ये रिकॉर्ड उन्हें बनाने के इरादे से नहीं बल्कि एक गाइड के रूप में मेरे काम के दौरान बनाए गए थे।” कामी रीता शेरपा की पत्नी लकपा जंगमू ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि वह अपने पति की अपलब्धि से बेहद खुश हैं।

गौरतलब है कि नेपाल एवरेस्ट सहित दुनिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों में से आठ का घर है और प्रत्येक वसंत में सैकड़ों साहसी लोगों का स्वागत करता है जब तापमान गर्म होता है और हवाएं आमतौर पर शांत होती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com