इसरो स्टार्ट कार्यक्रम का नोडल केंद्र होगा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित

राघवेन्द्र प्रताप सिंह : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय,  महेंद्रगढ़ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवेयरनेस ट्रेनिंग (स्टार्ट) कार्यक्रम के लिए नोडल केंद्र स्थापित होने जा रहा है। विश्वविद्यालय में इस केंद्र ही स्थापना से भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्नातकोत्तर व अंतिम वर्ष के स्नातक विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर का यह ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध होगा।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ‘स्टार्ट‘ कार्यक्रम अवश्य ही अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के अध्ययन में मददगार होगा। इनमें खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी, हेलियोफिजिक्स और सूर्य-पृथ्वी परस्पर क्रिया, इंस्ट्रूमेंटेशन और एरोनॉमी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

स्टार्ट‘ प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान अन्वेषण कार्यक्रम और अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान के अवसरों पर आधारित विशेषज्ञ व्याख्यानों का भी आयोजन होगा। अवश्य ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न पहलुओं का अवलोकन, विभिन्न भारतीय संस्थानों में चल रहे शोध कार्यों की जानकारी और विद्यार्थियो को उनकी योग्यताओं के आकलन और कौशल विकास में सहयोग मिलेगा।

स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवेयरनेस ट्रेनिंग (स्टार्ट) कार्यक्रम भारतीय विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में पेशेवर बनाने में सहयोग प्रदान करने हेतु जारी इसरो के प्रयासों का प्रमुख हिस्सा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में परिचयात्मक स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे उन्हें क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं, अनुसंधान के अवसरों और करियर विकल्पों का अवलोकन करने का मौका मिलता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान की क्रॉस-डिसिप्लिनरी प्रकृति पर भी जोर देता है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के इस क्षेत्र में बेहतर प्रयोग की जानकारी मिलेगी। साथ ही साथ यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में भविष्य के लिए पेशेवर युवाओं को तैयार करने का कार्य भी करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com