गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित रत्नाकर सिंह अध्यक्ष और गणेश मंत्री बने

  • 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर होगा गोष्ठी का आयोजन

 

 गोरखपुर 24 मई गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के रजत जयंती वर्ष की कार्यकारिणी का चयन कल संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से रत्नाकर सिंह को अध्यक्ष और मनोज श्रीवास्तव गणेश को महामंत्री चुना गया। इनके साथ  अजीत सिंह और  उदय प्रकाश पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  वागीश चंद्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष,  अस्मित श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय उपाध्याय नवल को संगठन मंत्री,  आत्मा प्रसाद गुप्ता को संयुक्त मंत्री का पदभार दिया गया। जबकि प्रख्यात रंगकर्मी  रफत को सांस्कृतिक प्रभारी चुना गया। कार्यालय प्रभारी के रूप में अरुण कुमार सिंह और कार्यालय सहायक के रूप में उमेश गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। देवरिया शाखा प्रभारी मनोज शुक्ला पुनः चयनित हुए।

इसके साथ 5 सदस्यीय कार्यकारिणी में  युसुफ वहाब, अरकान, सुनील सिंह, अमन मिश्रा और  प्रसून गुप्ता चयनित हुए।

इसके साथ ही 4 सदस्य विधिक सलाहकार समिति का भी गठन हुआ जिसके प्रभारी  प्रदीप त्रिपाठी एडवोकेट होंगे तथा समिति में रमेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट,  दयाराम सोनकर एडवोकेट और  प्रशांत कुमार मिश्रा एडवोकेट सदस्य होंगे।

यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह और महामंत्री गणेश जी ने बताया कि यह वर्ष गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का रजत जयंती वर्ष है, जिसके तहत पूरे वर्ष विभिन्न आयोजनों को संपन्न कराया जाएगा। इस क्रम में आगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com