प्रधानमंत्री ने पॉलिटिकल कल्चर बदलने का काम किया है : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पॉलिटिकल कल्चर बदलने का काम किया है। आज देश की प्रतिभायें राष्ट्रीय क्षितिज पर सम्मानित हो रही है। यह मोदी जी के नेतृत्व में बदला हुआ भारत है, जिसमें देश की प्रत्येक प्रतिभा का सम्मान भी है और प्रतिभाओं को विकास के लिए अनुकूल वातावरण भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारत प्रतिभा सम्पन्न राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से राष्ट्र की प्रतिभाओं से जुड़कर देश में कई सफल अभियान प्रारम्भ किये। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हुए व्यवस्था परिवर्तन ने नगर, मोहल्लों, गांव, गली, खेत की पगडंडियों तक पहुंचकर राष्ट्र के नायकों का सम्मान देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि चित्रकार, गीतकार, संगीतकार, शिल्पकार, लेखक, वैज्ञानिक, खिलाड़ी सहित आर्थिक, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक जनजागरण के क्षेत्रों में काम कर रहे प्रबुद्धजन  समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। भाजपा आप सभी का सम्मान करती है और सदैव आपके श्रेष्ठ कार्यों में आपके साथ है।

चौधरी ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी के साथ भाजपा सरकार भेदभाव नहीं करती है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विकास योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं करतीं। इस डबल इंजन की सरकार में भारत की संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है, विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन को जनता कई बार नकार चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही हश्र होगा और भाजपा एक फिर एक बार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनाने में सफल होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com