लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को नई दिल्ली में भारत के गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश का ग्रोथ इंजन बन चुके और वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास रथ को और आगे बढ़ाने के लिए गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी वाला राज्य बनाने के लक्ष्य कोपूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
गृह मंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के यशस्वी गृह मंत्री एक तरफ जहां देश की आंतरिक सुरक्षा को पूरी तरह से सुदृ़ढ़ बनाने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ वे सदैव सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता की भी चिन्ता करते हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि गृह मंत्री का अथक परिश्रम व विचारधारा के प्रति समर्पण हम जैसे सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal