पंजाब राजभवन में काम करने वाले कर्मचारी ने किया सुसाइड

केयरटेकर को ठहराया जिम्मेदार, फेसबुक पर लाइव होकर बनाई वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में डाली
चंडीगढ़। पंजाब राजभवन में काम करने वाले लालचंद (38) नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आने के बाद आत्महत्या कर ली। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पंजाब राजभवन में तैनात केयर टेकर हरप्रीत सिंह को ठहराया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 26 पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि सेक्टर 7 में रहने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुँची तो लालचंद नामक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाया हुआ था।
मृतक की पत्नी ने बताया कि घटना के समय लालचंद घर में अकेला था। वह दोपहर करीब 1 बजे बच्चों को लेने स्कूल गई थी। उसे मोबाइल पर अपने पति का एक वीडियो संदेश मिला। मैसेज देखने के बाद वह भागकर घर आई और देखा कि उसका पति छत से लटका हुआ है। उसने शोर मचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।पीसीआर और सेक्टर 26 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जीएमएसएच-16 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी के मोबाइल से मिला वीडियो :
पुलिस को मृतक की पत्नी और दोस्तों से एक वीडियो मिला है। जो मृतक ने मरने से पहले बनाया है। वह वीडियो उसने फेसबुक पर लाइव होकर बनाया और व्हाट्सएप ग्रुपों में भी डाल दिया। जिसमें उसने कहा है कि उसका नाम लालचंद है। वह पंजाब राजभवन में काम करता है। उसे पंजाब राजभवन में काम करते हुए 19 साल हो गए हैं। ये वीडियो वह इसलिए बना रहा है, क्योकि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसका कारण है इंद्रप्रीत सिंह, जो पंजाब राजभवन में केयरटेकर है। उसे वह प्रताड़ित कर रहा है। केवल वह अकेला नहीं वहाँ पर तैनात अन्य कर्मचारी भी उससे परेशान है। इसी कारण एक और अन्य कर्मचारी हरदीप सिंह सैनी की पहले मौत हो चुकी है।
वीडियो में कहा कि केयर टेकर उल्टे-सीधे केस बनाता हैः
वीडियो में लालचंद ने कहा कि पंजाब राजभवन में तैनात कंट्रोलर कोहली भी इंद्रप्रीत सिंह की पूरी सपोर्ट करता है। उसकी सहायता से इंद्रप्रीत उल्टे सीधे केस बनाता रहता है। वहाँ पर तैनात कंट्रोलर, अंडर सेक्रेटरी, सुपरिटेंडेंट आपस में खिचड़ी पकाते रहते हैं। उसका वर्ष 2018 लेकर 2023 का केस बना दिया गया और साढ़े 3 लाख की रिकवरी डाल दी गई। जिसके लिए हर महीने 10 हजार रुपए काटे जा रहे हैं।
नवंबर में उसके पैर का ऑपरेशन हुआ था। उसके पैर में रोड डली थी। इसके बावजूद इंद्रप्रीत उसे भारी भरकम काम करने के लिए कहता था। जबकि उसने सारी बात उसे बता रखी थीं। उसकी सैलरी रोक दी गई थी। घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था।
इस संबंध में उसकी पत्नी अधिकारियों से मिलने राजभवन गई थी। लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। उसको शाम 4 बजे तक इंतजार करवाया गया। शाम को कहा गया कि मैडम चली गई हैं। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ भूखे पेट वहाँ पर बैठी रही, उसे मिलने नहीं दिया गया। लालचंद पूरी वीडियो में राता रहा और जिन पर उसने आरोप लगाए है उनकी जांच करवाने के लिए कहता रहा, फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com