रजनी को मिली लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पाण्डेय को लोकसभा 66 का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने रजनी पाण्डेय को सातवें चरण में होने वाले देवरिया लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में बेहतर प्रचार प्रसार का जिम्मा दिया है। भाजपा नेत्री रजनी पाण्डेय इसके पूर्व गुजरात और मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार का कमान संभाल चुकी हैं। नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी उन्होंने नगर क्षेत्र में लगभग एक दर्जन सभाओं को संबोधित किया था। इसके पूर्व उन्होंने जनपद की सातों विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com