Punjab के संगरूर जेल में कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प, दो की मौत

पंजाब की संगरूर जिला जेल में शुक्रवार की शाम कैदियों के दो समूहों में खूनी झड़प हो गई। इस झलक में दो कैदियों की मौत हो गई है। दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है की जेल में रंजिश के कारण कैदियों की आपस में भिड़ंत हुई थी। जैसे ही जेल प्रशासन को इसकी सूचना मिली अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।इस घटना में मोहम्मद हरीश हर्ष, मोहम्मद शहबाज, गांव कल्याण निवासी धर्मेंद्र सिंह और गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चार लोगों में से हरीश और धर्मेंद्र की मौत हो गई है।

घटना के बाद डॉक्टर कर्मदीप सिंह ने बताया कि शाम 7:30 बजे जेल से चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से दो कैदियों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार चारों के शरीर पर तेज धारदार हथियारों के लिए चीज से मारे जाने के निशान थे। हालांकि जिला प्रशासन अब तक यह नहीं बता सका है कि झगड़ा का कारण क्या था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com