अमरोहा लोकसभा में वोट डालने पहुंची महिला का पहले ही पड़ गया वोट

अमरोहा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद अमरोहा में सुबह नौ बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच मतदान करने पहुंची महिला मतदाता ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अमरोहा जनपद की रहने वाली महिला ओमवती ने बताया कि सुबह वह अपने पति के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची। यहां पर मौजूद बीएलओ द्वारा बताया गया कि उनका वोट उनके घर पर वैलेट पेपर से पड़ गया है। जबकि महिला के पति ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस पर महिला ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि वह न तो विकलांग है और न ही बीमार। अपना वोट डालने के लिए स्वतंत्र है। जब उसने मतदान किया ही नहीं तो उसका वोट कैसे पड़ गया। उसने उस उंगली को भी दिखाया जब वोट डालते वक्त नीली स्याही लगती है। महिला की उंगली पर स्याही के निशान नहीं थे। महिला का कहना है कि वो यहां से अपना वोट डालकर ही जायेगी। वो किसी बड़े अधिकारी के आने का इंतजार कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com