छठवें चरण: शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 24 मई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के साथ ही गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान की प्रक्रिया 25 मई शनिवार को संपन्न होगी। छठवें चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील करते हुए बताया कि छठवें चरण में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज (अ0जा0), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (अ0जा0), भदोही लोकसभा क्षेत्रों के साथ ही तथा विधानसभा उपनिर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान संपन्न कराया जाएगा। विधानसभा उपनिर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी जनपद बलरामपुर में अवस्थित है। उन्होंने बताया कि फर्रूखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत मतदेय स्थल 343 प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान पर पुनर्मतदान भी शनिवार को संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता सायं 6:00 बजे उपस्थित रहेंगे, उन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा सकेगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि छठवें चरण में कुल 2 करोड़ 70 लाख 69 हजार 874 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 43 लाख 30 हजार 361 पुरूष तथा 1 करोड़ 27 लाख 38 हजार 257 महिला एवं 1,256 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। छठवें चरण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता संत कबीरनगर तथा सबसे कम मतदाता इलाहाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 146 पुरूष तथा 16 महिला प्रत्याशी हैं। छठवें चरण में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 6 प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

छठवें चरण के चुनाव में कुल 28,171 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 3978 क्रिटिकल हैं। 17,113 मतदान केंद्र हैं। 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर (14,480 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 5,057 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। छठवें चरण में कुल 293 आदर्श मतदेय स्थल एवं 86 महिला, 52 दिव्यांग तथा 63 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 34,145 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 36,986 बैलट यूनिट तथा 36,385 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 03 विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, 08 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 282 जोनल मजिस्ट्रेट, 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2833 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 6952 भारी वाहन, 7560 हल्के वाहन तथा 1,21,246 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है। अर्द्ध सैनिक बलों/पुलिस बलों के व्यवस्थापन के लिए आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गई है। हेलीकाप्टर की लोकेशन 24 व 25 मई को अयोध्या में तथा एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 25 मई को प्रयागराज में रहेगी।

  1. सुल्तानपुर लोकसभा सीट के लिए 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,52,590 मतदाता हैं, जिनमें 9,64,363 पुरूष, 8,88,178 महिला तथा 49 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1991 है।
  2. प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के लिए 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,33,312 मतदाता हैं, जिनमें 9,70,013 पुरूष, 8,63,294 महिला तथा 05 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1902 है।
  3. फूलपुर लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 20,67,043 मतदाता हैं, जिनमें 11,22,020 पुरूष, 9,44,827 महिला तथा 196 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2068 है।
  4. इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,25,730 मतदाता हैं, जिनमें 9,88,343 पुरूष, 8,37,149 महिला तथा 238 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1813 है।
  5. अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट के लिए 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,11,297 मतदाता हैं, जिनमें 9,95,843 पुरूष, 9,15,421 महिला तथा 33 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1966 है।
  6. श्रावस्ती लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,80,381 मतदाता हैं, जिनमें 10,58,663 पुरूष, 9,21,664 महिला तथा 54 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2104 है।
  7. डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,61,845 मतदाता हैं, जिनमें 10,45,086 पुरूष, 9,16,618 महिला तथा 141 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2178 है।
  8. बस्ती लोकसभा सीट के लिए 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,02,898 मतदाता हैं, जिनमें 10,11,878 पुरूष, 8,90,923 महिला तथा 97 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2151 है।
  9. संत कबीर नगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 20,71,964 मतदाता हैं, जिनमें 11,03,317 पुरूष, 9,68,603 महिला तथा 44 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2214 है।
  10. लालगंज (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,38,882 मतदाता हैं, जिनमें 9,61,857 पुरूष, 8,77,000 महिला तथा 25 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1886 है।
  11. आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,68,165 मतदाता हैं, जिनमें 9,88,858 पुरूष, 8,79,264 महिला तथा 43 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1915 है।
  12. जौनपुर लोकसभा सीट के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,77,237 मतदाता हैं, जिनमें 10,26,234 पुरूष, 9,50,912 महिला तथा 91 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1955 है।
  13. मछलीशहर (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 19,40,605 मतदाता हैं, जिनमें 10,16,490 पुरूष, 9,24,046 महिला तथा 69 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1944 है।
  14. भदोही लोकसभा सीट के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 20,37,925 मतदाता हैं, जिनमें 10,77,396 पुरूष, 9,60,358 महिला तथा 171 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2084 है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फार्मेशन स्लिप निर्वाचकों को वितरित कराई गई है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। छठवें चरण में कुल 2 करोड़ 66 लाख 63 हजार 266 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। छठवें चरण के जनपदों में 34 लाख 46 हजार 737 परिवारों को वोटर गाइड वितरित की गई है। छठवें चरण के जनपदों में 27 अक्टूबर, 2023 से 24 मई, 2024 तक कुल 18 लाख 39 हजार 749 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराए गए हैं। मतदान की अवधि में सभी बीएलओ एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई है, जो कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किए जाने हेतु मान्य होंगे।

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत टोल-फ्री नंबर 1800-180-1950 प्रदेशस्तर पर तथा 1950 जिलास्तर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, एनजीएसपी/वीएचए पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है। छठवें चरण में सी-विजिल पर 16 मार्च, 2024 से 24 मई, 2024 तक कुल 1648 शिकायतें दर्ज हुई हैं। उनमें 1141 शिकायतें सही पाई गई हैं तथा 507 शिकायतें गलत पाई गई हैं। कुल 1141 सही शिकायतों में से 1052 शिकायतें 100 मिनट की नियत समयावधि में निस्तारित की गई हैं। शिकायत निस्तारण का औसत समय 48.14 मिनट है, जो कि नियत समयावधि 100 मिनट से कम है। छठवें चरण में 16 मार्च, 2024 से 24 मई, 2024 तक 16 करोड़ 53 लाख रुपए कीमत की शराब, नकदी व ड्रग्स जब्त की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की अब तक प्रदेश में पांच चरणों में जो मतदान हुआ है वो कुल मिलाकर 57.95 प्रतिशत रहा है। 2019 में इन लोकसभा सीटों पर कुल 59.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। छठवें चरण में जिन सीटों पर शनिवार को मतदान होने जा रहा है वहां 2019 में सबसे कम मतदान हुआ था, लेकिन हमें उम्मीद है की इस बार यहां मतदान प्रतिशत में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी।

गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन में 3.63 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

वहीं, विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में कुल 3 लाख 63 हजार 234 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 93 हजार 822 पुरूष तथा 1 लाख 69 हजार 393 महिला एवं 19 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 413 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 76 क्रिटिकल तथा 252 मतदान केन्द्र हैं। कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। 206 वेबकास्टिंग बूथ हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com