जब घर में वास्तु दोष लगता है तो गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। वास्तु दोष होने पर घर का कोई न कोई सदस्य लगातर बीमार बना रहता है। इसके साथ ही व्यक्ति को धन संबंधित समस्याएं भी बनी रहती है और फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।
करें ये उपाय
अगर आपके घर में वास्तु दोष लग गया है तो आपको वास्तु शांति का पाठ कराना चाहिए। इसके साथ ही चांदी की वास्तु बनाकर घर के ईशान कोण में रख दें। वहीं, अगर घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो उसे बंद कर देना चाहिए। सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। कपूर का दीपक जलाकर इसे घर के कोने-कोने में दिखाएं। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal