देश-दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के रूप में भी जानी जाती है। आजादी की लड़ाई की नायिका झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई 18 जून 1858 को अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मति में तब से हर साल 18 जून को बलिदान दिवस मनाया जाता है। भारत के गौरवशाली इतिहास में जब-जब वीरांगनाओं का जिक्र किया जाएगा, तब-तब वीरांगना लक्ष्मीबाई का नाम आदर के साथ लिया जाता रहेगा। महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता और पराक्रम हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1576: अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू।
1758: फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली।
1812: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1815: वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।
1941: तुर्किये ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1956: हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम पारित।
1972: ब्रिटिश यूरोपियन विमान-548 दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार 118 लोगों की मौत।
1979: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता।
1987: एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।
1997: कंबोडिया के खमेर रूज का नेता और 20 लाख से अधिक लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
1999ः 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
1999ः लातविया में वाइके फ्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2001: तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फतवा रद्द किया।
2004ः चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2008: भारत सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में पांच प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की।
2008ः फार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फार्मा कम्पनी फाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
2008ः वियतनाम ने विश्व बाजार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
2009: नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।
2017ः आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर खिताब जीता।
जन्म
1817ः नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री जंगबहादुर राणा।
1887ः आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा।
1899ः प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी।
1921ः बिहार और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल पी. वेंकटसुब्बैया।
1931ः ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो।
1958ः नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला।
निधन
1974ः सेनानी, पूर्व सांसद और हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास।
1974ः तत्कालीन सोवियत संघ के पूर्व रक्षामंत्री जॉर्जी जुकोव।
2009ः प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार और सरोद वादक अली अकबर खां।
2021ः भारत के प्रसिद्ध धावक मिलखा सिंह।
महत्वपूर्ण दिवस
-रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि।