सीएम योगी ने लखनऊ में किया एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप की ट्रॉफी का स्वागत, बोले – यूपी हॉकी का गढ़

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में इस ट्रॉफी का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव और उत्साह का क्षण है। हॉकी में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय रहा है और यह ट्रॉफी उसी गौरवशाली परंपरा की याद दिलाती है।

 

मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में भारतीय हॉकी का परचम लहराया। उनके नेतृत्व में भारत ने तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। उनकी स्मृति में मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसका पहला सत्र इस वर्ष प्रारंभ हो चुका है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हॉकी का गढ़ रहा है। केडी सिंह बाबू, मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, देवेश चौहान, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल जैसे खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में केडी सिंह बाबू के आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किए जाने की जानकारी भी दी।

 

योगी ने कहा कि वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ी राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति और पूर्णिमा सीनियर व जूनियर भारतीय टीमों में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री याेगी ने ट्रॉफी के साथ आए एफआईएच और हॉकी इंडिया के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस बार घरेलू धरती पर तीसरी बार विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खेल विभाग के सचिव सुहास एल.वाई.वी., हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

उल्लेखनीय है कि एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में होगा। इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, जापान, चिली और कनाडा की टीमें प्र

मुख हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com