तो महाराष्ट्र में भाजपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव!

शिवसेना से बढ़ी तनातनी, गठबंधन टूटने की कगार पर

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र सांसदों के साथ दिल्ली में हुई एक बैठक में यह संकेत दे दिया है। इससे अब भाजपा और शिवसेवा गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। संसद सत्र के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संगठन मंत्री राम लाल हर रोज किसी न किसी राज्य की बैठक कर रहे हैं और सभी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के सांसदों की शाह के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में ही शाह ने सभी सांसदों को यह स्पष्ट किया है कि इस बार पार्टी महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी और उसके लिए सभी लोग अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुट जाएं।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ने के तैयारी करें और सीटें हारने के बारे में कोई चिंता ना करें। शाह ने सांसदों को अपनी संसदीय सीट पर जाकर मतदाताओं से रायशुमारी करने के भी निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा सांसदों ने अध्यक्ष के समक्ष डांगर (गडरिया) समुदाय के आरक्षण पर तीव्र होते आंदोलन का विषय उठाया। उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए पार्टी को इस पर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com