भाजपाराज में भ्रष्टाचार का बोलबाला, प्रधानमंत्री बदलने पर देशवासियों को होगी अपार खुशी : अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपाराज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए भाजपा समाज में जातिवाद फैला रही है। वे गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं, महिलाओं और नौजवानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बदलने पर देश को न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि अपार खुशी भी होगी। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं कर रही है। अन्याय और भ्रष्टाचार का भाजपा राज में बोलबाला है।
आरएसएस पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि ये लोग नफरत फैलाने में जुटी हुए हैं। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है और प्रशासनिक व्यवस्था पैरालाइज्ड हो गयी है। जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं, सरकार की कुनीतियों नेे नौजवानों का भविष्य अंधकार में फंसा दिया है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर लोगों को चिह्नित करके पीड़ित किया जा रहा है। राज्य में निर्दोषों की हत्याएं चरम पर है। भाजपा समाज में जातिवाद फैला रही है। जातिवाद के इस्तेमाल से भाजपा राजनैतिक स्वार्थ के लिये कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com