आईआईटी मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

रुपये 40,000 के नगद पुरस्कार से हुए सम्मानित

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) कक्षा-11 के दो मेधावी छात्रों सक्षम राय एवं देवाशीष पाण्डेय ने आई.आई.टी., मुंबई के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट’ के अन्तर्गत पेरिलोस्कोप चैलेन्ज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं रु. 40,000/- के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.आई.टी., मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट’ एशिया का सबसे बड़ा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव है, जिसमें देश भर के 2500 से अधिक कालेजों एवं 500 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र जुड़े हुए हैं। इस अखिल भारतीय विज्ञान प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि आने वाले समय में ये मेधावी छात्र अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम गौरव बढ़ायेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com