पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर, दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन बढ़ी

नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से लगातार देखा जा रहा है। दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह से ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दिया है। हालांकि सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन शाम होते ही ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने के साथ कोहरे की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने से बुधवार को ठंड तो बढ़ गई, लेकिन प्रदूषण का गुरूर टूट गया। करीब 24 दिन बाद ऐसा मौका आया जब दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने हवा में खुलकर सांस ली। प्रदूषण से राहत का यह दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com