कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बताया भाजपा की ‘बी टीम’

नई दिल्ली : दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर कोई महत्व नहीं है और वह भाजपा की टीम बी की तरह काम कर रही है। शर्मिष्ठा ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों एक ही हैं। आप पार्टी भाजपा की टीम बी की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप को वोट देना भाजपा को वोट देने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दमभर रही आप को नोटा के बराबर भी वोट नहीं मिल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुखर्जी ने शनिवार को भी दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा और आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगों में सांस, दमे के साथ-साथ गंभीर बीमारियां बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर ना तो केजरीवाल सरकार और ना ही केन्द्र की भाजपा सरकार कुछ कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com